रीवा के त्योंथर तहसील कार्यालय में किसान को जमीन से बेदखली का डर दिखाकर रिश्वत मांगने वाले बाबू अनिल त्रिपाठी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के बघवार में लाखों की लागत से बना नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया। कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने इसे भ्रष्टाचार का नतीजा बताया और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दोषी इंजीनियर व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में टीन शेड निर्माण के नाम पर निकाली गई 3 करोड़ रुपये की राशि का गलत इस्तेमाल! ईओडब्ल्यू ने PWD अधिकारियों से मांगी स्पष्ट जानकारी व अभिमत सहित रिपोर्ट।















